समाचार :
गुरुद्वारा बोर्ड के प्रधान तारासिंह का राजस्व मंत्री को पत्र
रविंदर सिंह मोदी
रविंदर सिंह मोदी
महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर स्थित गुरुद्वारा तखत सचखंड बोर्ड के सरकार नियुक्त प्रधान श्री तारा सिंह (विधायक, भाजपा) ने ता. ७ जून, २०१८ को महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री श्री चंद्रकांत पाटिल को एक पत्र भेजकर मांग की है कि गुरुद्वारा तखत सचखंड बोर्ड संस्था के संगत (मतदाताओं) द्वारा चुनकर भेजे गए तीन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण तीन सदस्यों की चयन प्रक्रिया शुरू की जाएं। जिन तीन सदस्यों कार्यकाल समाप्त होने का जिक्र किया गया है , सदस्य शेर सिंह फौजी, गुरमीत सिंह महाजन और राजेंद्र सिंह पुजारी है. पिछले चुनाव वर्ष २०१२ के दिसंबर माह में संपन्न हुए थे. लेकिन विधायक तारासिंह महाराष्ट्र सरकार ने फ़रवरी - मार्च २०१५ में सीधे अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति देने के बाद बोर्ड का गठन सरकार द्वारा किया गया था. तारा सिंह की सीधी नियुक्ति और बोर्ड गठन भी तीन साल का समय पूर्ण हो गया है. लेकिन तारासिंह द्वारा बोर्ड बर्खास्त करने की मांग न करते हुए केवल तीन सदस्यों के चुनाव करवाने की सिफारिश की है जो की गुरुद्वारा बोर्ड कानून १९५६ की गरिमा के विपरीत है.
गुरुद्वारा बोर्ड कानून के तहत मतदाताओं द्वारा निर्वाचित सदस्यों और बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष है. जिसके कारण तीन सदस्यों चुनाव करवाने के साथ ही बोर्ड भी बर्खास्त किया जाना न्यायसंगत है. गौरतलब कि भाजपा विधायक तारा सिंह अपनी इच्छा सरकार लादकर मनमुताबिक कार्य महाराष्ट्र सरकार से करवा रहे हैं. सरदार तारासिंह पहले भी प्रधान पद पाने के लिए गुरुद्वारा बोर्ड कानून १९५६ में जबरन संशोधन करवाकर बोर्ड का प्रधान सरकार द्वारा नियुक्त करने का कानून पारित करवा चुके हैं. उन्होंने ऐसा करते हुए बोर्ड सदस्यों को मिले अध्यक्ष चुनने का लोकतांत्रिक अधिकार भी छिन लिया है. पहले मुख्यमंत्री को प्रधान चयन के लोकतान्त्रिक अधिकार को बहाल करना चाहिए ऐसी मांग यहाँ उठ रही है.
उल्लेखनीय है कि गुरुद्वारा बोर्ड के तीन सदस्यों के चुनाव करवाने की मांग लेकर स्थानीय राजनीती से जुड़े लोग जिलाधीश कार्यालय के सामने अनशन पर है. अनशनकर्ताओं की मांग पर सावधानी बरतते हुए प्रधान तारासिंह द्वारा राजस्व मंत्री को भेजकर चुनाव करवाने की मांग तो की गई पर साथ ही छुपे तौर पर ये भी संकेत डाला कि "मेरा पद कायम रखते हुए केवल तीन सदस्यों के चुनाव करवाएं जाएं "
---------
(कृपया आपकी प्रतिक्रियाएं आप निम्नलिखित स्थान पर दे सकते हैं. )
(कृपया आपकी प्रतिक्रियाएं आप निम्नलिखित स्थान पर दे सकते हैं. )





