रविवार को सब मिलकर "अत्याचार दिवस" मनाएं
रविंदर सिंघ मोदी
हजूर साहिब, नांदेड़ - श्री हजूरसाहिब के सिखों के साथ महाराष्ट्र सरकार ने सौतेला बर्ताव किया है. दी सिख गुरुद्वारा तखत सचखंड बोर्ड नांदेड़ मंडल (बोर्ड) संस्था के कानून में जबरन संशोधन लादकर सिखों पर एक तरह से अत्याचार किया है. सरकार द्वारा किये गए संशोधन और सरकारी मंसूबों के निषेध में हजूरी साध संगत जी द्वारा रविवार (ता. २२ जुलाई, २०१८) के दिन नांदेड़ के जिलाधीश कार्यालय के सामने अत्याचार दिवस और धरना आंदोलन का आयोजन किया गया हैं. उपर्युक्त कार्यक्रम में सभी सिख अपने परिवार साहिब पहुंचे ऐसी सभी से अपील हैं. सभी सिख युवक विषय की गंभीरता देखते हुए इस विषय के प्रचार-प्रसार के लिए प्रयत्न करें, अपना योगदान दें. सभी सिख इस दिन अत्याचार दिवस मनाए और सरकार सन्देश दे कि सिखों के साथ गलत घटित हो रहा है. जिस तरह से सरकार ने ता. २० जुलाई, २०१८ को महाराष्ट्र के एक सुप्रसिद्ध देवस्थान "शिंगणापुर" संस्था का सरकारीकरण कर उसे कब्जे में ले लिया. उसी तर्ज पर कल नांदेड़ का हमारा तखत साहिब का बोर्ड भी न कब्ज़ा कर ले. कृपया सभी सिख जो श्री गुरु गोबिंदसिंघजी महाराज के वफादार है, धरना आंदोलन के जगह पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में शामिल होकर स्वयं को अत्याचार पीड़ित दिखाएं. इस स्थान पर भाषण नहीं होगा सिर्फ अत्याचार का प्रदर्शन होगा.
यह पोस्ट अधिकः से अधिक फ़ोन, व्हाट्स अप, फेस बुक और अन्य मीडिया में शेयर करो जी.
