स. रविंदरसिंघ मोदी को राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित
नैशनल इंटीग्रेशन एक्सेलेंसी अवार्ड 2023
मानवाधिकार संगठन की एक सार्थक पहल
नई दिल्ली 13 जुलाई : देश में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करते हुए राष्ट्रीय सद्भाव की मिसाल कायम करने वाले विभूतियों को नेशनल इंटीग्रेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2023, सीजन 3 से विभूषित किया जाएगा, ताकि उनका हौसला बड़े और इस दिशा में वह और भी बेहतर कार्य कर सकें। मीडिया पर्सनैलिटी और इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल के चेयरमैन संजय सिन्हा ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि ' देश के मौजूदा माहौल को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है, ताकि देश की एकता और अखंडता को खंडित करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब मिल सके।
ज्ञात हो कि 22 जुलाई, 2023 को नई दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित गांधी पीस फाउंडेशन के प्रेक्षागृह में यह आयोजन होने जा रहा है, जिसमें दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों से कई विभूतियां हिस्सा लेने आ रही हैं। उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। कोविड महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर सैकड़ों लावारिस लाशों का दाह संस्कार करने वाले जितेंद्र सिंह शंटी, भारतीय रोप जंप एथलीट जोरावर सिंह, सीनियर न्यूज एंकर निदा अहमद, आरजे राहुल मकीन, पारा एथलीट दिव्या गोयल, योगा इंस्ट्रक्टर, मॉडल श्रेया राठौर देव, ग्लोबल एजुकेटर रूपम मुखर्जी, स्पोर्ट्स पर्सन एवं स्पोर्ट्स एक्टिविस्ट बालेंद्र मोहन चक्रवर्ती, पत्रकार रवींद्र सिंह मोदी (नांदेड़ महाराष्ट्र), समाज सेवी मुनींद्र नाथ, मधुसूदन मेदी आदि विभूतियां नेशनल इंटीग्रेशन अवार्ड से विभूषित की जाएंगी।
गौरतलब है कि इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानव अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रहा है। भारत के कई राज्यों में भी तेजी से इसका विस्तार हो रहा है।संस्था के राष्ट्रीय संयोजक और "प्रज्ञा मेल" समाचार पत्र के संपादक अरुण बर्मन भी इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर से विगत तीस वर्षों से हिंदी, मराठी और पंजाबी भाषा में पत्रकारिता कर रहें स. रवींद्रसिंघ मोदी को उनके पत्रकारिता में दिए गए योगदान और उल्लेखनीय समाज कार्यों के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. नांदेड़ शहर में सिख धर्म का पवित्र पावन तखत सचखंड हजुरसाहिब गुरुद्वारा विद्यमान है. इस स्थान से विगत तीस वर्षों से रवींद्रसिंह मोदी समाजाभिमुख पत्रकारिता कर रहें हैं.
.........
......
