समाचार :
माता साहब देवाजी जन्मोत्सव प्रारंभ
पाठ, कथा, कीर्तन और धार्मिक दीवान
(माता साहेब देवाजी 339 वां जन्मोत्सव, गुरुद्वारा माता साहेब)
हजूरसाहब, नांदेड़ 26 अक्टूबर 20
श्री गुरु गोबिंदसिंघजी महाराज के महल माता साहेब देवाजी के 339 वें जन्मोत्सव समारोह तपोस्थान और ऐतिहासिक गुरुद्वारा माता साहब देवा जी स्थान पर सोमवार (ता. 26-10-2020) की सुबह प्रारंभ हुआ. यह समारोह तीन दिनों तक चलेगा. आगामी बुधवार को दोपहर समारोह का समापन होगा.
तपोस्थान माता साहेब देवा जी
जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार की सुबह तखत सचखंड श्री हजूर साहब के मीत ग्रंथी भाई गुरमीतसिंघ जी की प्रमुख उपस्थिति में हुईं. इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री लंगर साहब के संत बाबा बलविंदरसिंघजी कारसेवा वाले, गुरुद्वारा माता साहब देवा जी के जत्थेदार संत बाबा तेजासिंघजी और धार्मिक क्षेत्र की हस्तियां उपस्थित थीं.
गुरुद्वारा माता साहब देवाजी के पूर्व जत्थेदार एवं शिरोमणि पंथ अकाली बूढ़ा दल 96 करोडी के पूर्व मुख्य जत्थेदार सचखंड वासी संतबाबा प्रेमसिंघजी की प्रेरणा अनुसार आज मातासाहब देवाजी का 339 वां जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरुग्रंथ साहब जी के अखण्ड पाठ के पठन से हुईं. अरदास उपरांत धार्मिक दीवान कार्यक्रम शुरू हुए जिसमें भाई जगतेश्वर सिंघजी पटियाला वाले रागी जत्था द्वारा शबद - कीर्तन किया गया. पश्च्यात भाई जीवनसिंघजी व भाई सुखदेवसिंघजी लुधियानावाले रागी जत्था ने भी शब्दकीर्तन प्रस्तुत किया. स्थानीय रागी जत्थों द्वारा भी कीर्तन और पाठ प्रस्तुत किये गए.
जन्मोत्सव समारोह में आगामी तीन दिनों तक सुप्रसिद्ध रागी, कथाकार, कीर्तनकार और धार्मिक क्षेत्र की हस्तियां, पंजप्यारे साहिबान, निहंग सिंघ दल, पंथ, संप्रदाय और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति होगी.
कोरोना संक्रमण की परिस्थिती देखते हुए माता साहेब परिसर में विशेष सावधानी बरतीं जा रहीं हैं. परिसर वैद्यकीय सेवा पथक भी नियुक्त किया गया हैं. सोशल डिस्टन्सिंग का विशेष ख्याल रखा गया हैं.
लंगर प्रसाद :
मातासाहब गुरुद्वारा में जन्मोत्सव के लिए विशेष लंगर संचालित हो रहा हैं. बाबा लालसिंघजी कारसेवा वाले और गुरुद्वारा लंगर साहेब के सेवादार अविरत रूप से यहां लंगर सेवा कर रहे हैं. ब्रेड पकोड़े और चाय का लंगर भी संचालित हो रहा हैं.
पुलिस बंदोबस्त :
जन्मोत्सव कार्यक्रम के संचालन हेतु मुदखेड पोलिस स्थानके के निरीक्षक श्री सुनील निकाळजे के मार्गदर्शं में भव्य पोलिस बंदोबस्त तैनात किया गया हैं. मातासाहेब परिसर में पुलिस द्वारा कोरोना को लेकर भी सुरक्षा हेतु आवाहन किया जा रहा हैं.
https://hajursahib.blogspot.com/2020/10/blog-post_21.html
Adv




