कलम ग्यारह का संशोधन रद्द करने का प्रोसीजर क्या है?
अधिवेशन समाप्त हो गया अब कहाँ रद्द होगी कलम ग्यारह?
मुंबई के एसजीपीसी मेंबर जी तोड़ कोशिश कर रहें हैं कि उनके बुलावे पर हजूर साहिब के बाशिंदे हाथ जोड़कर मुंबई बैठक में उपस्थित हो जाए. हजुरसाहिब के हक़दारो को इनकी निय्यत और पिछली कारगुजारियों पर आवश्य नज़र मारनी होगी. यह अपने घर बुलाने वाले होते कौन हैं. गुरुद्वारा सचखंड बोर्ड का हेडक्वार्टर हजुरसाहिब नांदेड़ हैं.
हजुरसाहिब के लोगों को मुंबई बुलाने का मकसद भाटिया कमेटी की रिपोर्ट के तहत गुरुद्वारा बोर्ड में मुंबई और ठाणे तथा अन्य सिंघ सभा गुरुद्वारों के मेंबर लादने की कोशिश है. कलम ग्यारह हटने के बाद मुंबई अथवा एसजीपीसी का प्रधान बनना कठिन है. इसलिए पहले मुंबई के सदस्य बढाकर बहुमत पक्का करने का उनका इरादा हैं.
कलम ग्यारह का संशोधन रद्द करने की सही प्रक्रिया क्या है मैं थोड़े में बता दूँ. यह संशोधन केवल विधानसभा के अधिवेशन के दौरान चर्चा कर रद्द किया जा सकता हैं. किसी विधायक (आमदार) को चर्चा के लिए यह प्रस्ताव विधानसभा में प्रस्तुत करना होता हैं. उसके पश्च्यात सभा में बहुमत से उसे पास अथवा रद्द करवाना होता हैं. मुंबई वाले किस तरह बेवकूफ बना रहें देख लीजिये. अभी मुंबई में जब तक अधिवेशन चल रहा था इन्होंने पहल नहीं की. अभी कुछ दिन पहले अधिवेशन समाप्त हो गया है. अधिवेशन समाप्त होने के बाद कलम ग्यारह रद्द करने की बैठक यह मुंबई में लेने जा रहें हैं. ऐसी किसी बैठक लेने से पहले कलम ग्यारह की सात सदस्य ड्राफ्ट कमेटी का ड्राफ्ट आदरणीय जत्थेदार साहिब के पास पेश कर सुपरिन्टेन्डेन्ट साहब के मार्फत और जिलाधीश कार्यालय के पत्राचार से रीतसर उसे मंत्रालय में प्रस्तुत करना हैं. पहले यह काम करें. स. गुरविंदरसिंघ बावा ने ता. 12 और 13 जून 2019 को हजुरसाहिब में बहुत वायदे किये थे. चार टॉवर खड़े करेंगे. यात्री निवास तोड़ डाला गया. एक ईंट भी नहीं लगा पाए. उन्हें सन 2019 की रैनसभाई में दिया हुआ अपना ही भाषण जाँच लेना चाहिए. हजुरसाहिब में बहुत दिनों से शांति का वातावरण बना हुआ हैं उसे अब ख़राब करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.
सरदार परमज्योतसिंघ चाहल कृपया यह बताये कि कलम ग्यारह का विषय विधानसभा अधिवेशन के बगैर कहाँ निराकरण हो सकता है? हो सकता हैं क्या बताइये हजुरसाहिब को. आप सब जानते हुए हुए भी हजुरसाहिब के लोगों को टिकीट बाँटने में लगें हो. आप हजुरसाहिब आइये और पहले ड्राफ्ट का कर्तव्य पूरा कीजिये हम आपके आभारी रहेंगे. कलम ग्यारह अब अगले अधिवेशन में रद्द हो सकती हैं. उस अधिवेशन के लिए अभी चार माह का समय हैं. हजुरसाहिब के बाशिंदे कृपया यह जाँच ले. धन्यवाद !
......
.
