मेरी ब्लॉग सूची

बुधवार, 26 फ़रवरी 2025

 होली हल्ला महल्ला यात्रा मार्ग की दुरुस्ती करें : मनबीरसिंघ ग्रंथी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार समूह) के युथ प्रदेश सचिव स. मनबीर सिंघ ग्रंथी ने महानगर पालिका प्रशासन से गुहार लगाई है कि आनेवाले समय में हजुरसाहिब नांदेड़ में आयोजित होली हल्ला महल्ला यात्रा के समय संपूर्ण मार्ग की दुरुस्ती के कार्य पूर्ण किये जाए. तथा चल रहें विविध योजनाओं के कार्यों अंतर्गत ड्रेनेज़ लाइन के कार्य निपटाने पर ध्यान केंद्रित किया जाए. सरदार मनबीरसिंघ ग्रंथी ने नांदेड़ महानगर पालिका के उपायुक्त सरदार अजीतपालसिंघ संधू को मांग का ज्ञापन सौंपा. 

गौरतलब है कि हजुरसाहिब नांदेड़ नगरी में हर वर्ष परंपरागत तरीके से होली हल्ला महल्ला मनाया जाता है. इस त्यौहार को मनाने के लिए अंदाजातन एक लाख की संख्या में श्रद्धालू यात्री पहुंचते हैं. तखत सचखंड श्री हजुरसाहब गुरुद्वारा से होली हल्ला महल्ला यात्रा भव्य स्वरुप में निकाली जाती है. यहाँ होली महल्ला यात्रा के दौरान गुलाल का टीका लगाने और ग़ुलाल छिड़कने के दृश्य भी देखें जाते हैं. यह हल्ला महल्ला यात्रा जिन मार्गों से होकर गुजरती है उन मार्गों की हालत खस्ता है. जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं. रास्ते उखड़े हुए है. पोल लाइट भी नादुरुस्त हैं. अमृत योजना के कार्यों में ड्रेनेज़ के भी कार्य चल रहें हैं. जिससे बड़ी बधाए उत्पन्न हैं.

जिसके चलते सरदार मनबीरसिंघ ग्रंथी ने महानगर पालिका आयुक्त को पत्र लिख कर तुरंत मार्ग की दुरुस्ती करने, पोल लाइट लगाने इत्यादि प्रकार की मांगे प्रस्तुत की है. 


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  होली हल्ला महल्ला यात्रा मार्ग की दुरुस्ती करें : मनबीरसिंघ ग्रंथी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार समूह) के युथ प्रदेश सचिव स. मनबीर...