मेरी ब्लॉग सूची

बुधवार, 26 फ़रवरी 2025

 गुरुद्वारा बोर्ड कर्मचारियों के प्रमोशन विषय को लेकर निवेदन प्रस्तुत! 

कर्मचारियों को सेवा में पक्का करने का मुद्दा! 

गुरमीतसिंघ टमाना का ज्ञापन प्रस्तुत 

गुरुद्वारा बोर्ड कर्मचारियों को प्रमोशन देने की मांग का ज्ञापन प्रस्तुत.
............

हजुर साहिब स्थित गुरुद्वारा तखत सचखंड बोर्ड नांदेड़ संस्था अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को सेवा ज्येष्ठता और नियमों के मुताबिक प्रमोशन लागू करने, कर्मचारियों को सेवा में पक्का करने तथा दिहाड़ी प्रणाली पर कार्यरत कर्मचारियों को डेली वेजस में परिवर्तित करने के विषय में शिवसेना के दक्षिण क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख सरदार गुरमीतसिंघ टमाना ने गुरुद्वारा बोर्ड के प्रशासक डॉ विजय सतबीरसिंघ के नाम एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया. यह ज्ञापन तारीख 25 फरवरी 2025 को प्रभारी बोर्ड अधीक्षक स. गुरबचनसिंघ को सौंपा गया. इस समय शिवसेना के शहर उपाध्यक्ष स. लड्डूसिंघ काटगर, स. राजिंदरसिंघ टमाना, विक्की सिंघ नंबरदार, दसवंतसिंघ कदम्ब और अन्य उपस्थित थे. 


गुरुद्वारा सचखंड बोर्ड हजुरसाहिब नांदेड़ संस्था में कार्यरत कर्मचारियों को प्रोमोशन को लेकर पिछले दिनों हल्का सा विवाद देखने को मिला था. उस समय प्रमोशन नीति को लेकर भी कई कुछ सवाल खड़े हुए थे. जिसके पश्चात उक्त विषय में गुरुद्वारा बोर्ड अंतर्गत एक त्रिसदस्यीय समिति का गठन किया गया. यह भी एक सच्चाई है कि पिछले समय में गुरुद्वारा बोर्ड द्वारा अनेक पात्र कर्मचारियों की सेवा ज्येष्ठता और पात्रता की अनदेखी की गईं थीं. जिसके कराण कर्मचारियों में असंतोष का वातावरण बन गया था. साथ ही प्रमोशन की नीति पर भी संदेह प्रकट होने लगा था. 

स. गुरमीतसिंघ टमाना और उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में प्रमोशन को लेकर न्यायपूर्ण निर्णय लेने और वरिष्ठ कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति अपनाने की अपील की हैं. गुरुद्वारा बोर्ड के प्रशासक डॉ विजय सतबीरसिंघ इस विषय में पारदर्शिता अपनाएंगे ऐसी उम्मीद की गईं है. आनेवाले समय में गुरुद्वारा बोर्ड अर्थ संकल्प (बजट) का प्रस्तुतीकरण भी है इसलिए ऐसे विषय चर्चाओं में भी है. 

...........

(RDM)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  होली हल्ला महल्ला यात्रा मार्ग की दुरुस्ती करें : मनबीरसिंघ ग्रंथी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार समूह) के युथ प्रदेश सचिव स. मनबीर...