"रेलवे इंजन" टक्कर नहीं लें पाया "जीप" से
आंदोलन से पहले ही हिरासत में लिए गए पदाधिकारी !
![]() |
| मनसे पदाधिकारी चिखलवाड़ी चौराहा स्थान से बीआरएस की सभा की ओर जाते समय |
रविंदरसिंघ मोदी
बीआरएस पार्टी की सभा उलटने की चेतावनी देनेवाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के जिलास्तरीय पदाधिकारियों को वजीराबाद पुलिस द्वारा सभा से पूर्व ही गिरफ्तार हिरासत में रखा गया था. माना जा रहा था कि, राज ठाकरे की पार्टी मनसे बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी. लेकिन पुलिस ने वक़्त रहते मनसे के पदाधिकारियों पर अंकुश कस दिया. जिसके बाद बीआरएस पार्टी की भव्य सभा मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखरराव की प्रमुख उपस्थिति में सम्पन्न हो गईं.
![]() |
| वजीराबाद पुलिस ने मनसे का रस्ता रोका |
गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नांदेड़ जिला इकाई अध्यक्ष मोंटीसिंघ जहागीरदार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की ता. 5 फरवरी की सभा उलट देने का वक्तव्य जारी किया था. प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि तेलंगाना राज्य द्वारा गोदावरी नदी के जल बटवारा में महाराष्ट्र के हिस्से का पानी महाराष्ट्र को नहीं मिले इसलिए जल बटवारा करार को लेकर गुमराह किया है. वहीं बाभली बांध को लेकर भी महाराष्ट्र के साथ सौतेला व्यवहार किया है. महाराष्ट्र की जनता और किसानों के बारे में द्वेष रखनेवाली पार्टी बीआरएस की सभा महाराष्ट्र में नहीं होनी चाहिए.
मनसे की इस चेतावनी का बीआरएस पार्टी के नांदेड़ कार्यक्रम पर कोई असर होता दिखाई नहीं पड़ा. यदि इस विषय को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे कोई बयान जारी करते तो संभव होता कि मुख्यमंत्री के.सी.आर. भी कोई भाष्य करते. श्री राव ने इस विरोध पर कोई भाव प्रदर्शित नहीं किया. जिसके बाद यहाँ राजनीतिक गलियारे में कहा जा रहा है कि, मनसे का रेलवे इंजन ठीक से बीआरएस की "जीप" से टक्कर नहीं लें पाया. यह टक्कर कमजोर होने की दो वजह बताई जा रहीं है कि, एक तो बीआरएस पार्टी का "मैनेजमेंट" बढ़िया था और उन्होंने हर पहलु पर पहले ही विचार कर छोड़ा हुआ था. दूसरा कारण यह भी हो सकता है कि, नांदेड़ जिले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ताकत भी कम है. मुंबई और नासिक शहरों में मनसे की ताकत अधिक है. इस कारण नांदेड़ में मनसे की चेतावनी का खासा असर हो नहीं पाया है. स्थानीय वजीराबाद पुलिस ने मनसे जिलाध्यक्ष मोंटीसिंघ जहागीरदार और अन्य पदाधिकारियों को रास्तें में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया. सभा के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.
(Please like and share this post)
Contact 9420654574









