कैप्टन बन सकते है महाराष्ट्र के राज्यपाल!
बेहतर विकल्प
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के सबसे सक्षम प्रभावी नेता कैप्टन अमरिंदरसिंघ महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाएं जा सकते है. वर्तमान राज्यपाल महामहीम श्री भगतसिंह कोशियारी द्वारा राजभवन से लौटने की इच्छा जताये जाने के बाद भाजपा नेतृत्व महाराष्ट्र के नये राज्यपाल की खोज में जुट गया था. अब यह विषय सुर्खियों में छाया हुआ है कि अनुभवी नेता कैप्टन अमरिंदरसिंघ को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं.
राजनीति में वरिष्ठ और अनुभवी नेता कैप्टन अमरिंदरसिंघ वर्ष 2021 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. विगत दो वर्षों से कैप्टन एकतरह से राजनीति की मुख्यधारा से बाहर है. भारतीय जनता पार्टी भी उनके राजनीतिक कद का लाभ लेने में नाकाम रहीं है. लेकिन जैसे ही यह बात चल पड़ी कि राज्यपाल श्रीमान भगतसिंह कोशियारी राजभवन से लौटने का आग्रह कर रहे, वैसे ही यह समाचार भी सुर्खियों में छा गया कि भाजपा नेतृत्व कैप्टन को शीघ्र ही महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंप सकता है.
कैप्टन हर दृष्टि से योग्य :
उल्लेखनीय है कि, स्थानीय पत्रकार स. रविंदरसिंघ मोदी ने तीन माह पूर्व, नवंबर 2022 में ही कैप्टन अमरिंदरसिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल मनोनीत करने की मांग प्रस्तुत की थी. इस आशय के ट्वीट भी जारी किये थे. साथ ही महाराष्ट्र के समाचार पत्रों में भी यह मांग उठाई गई थी.
यह बेहतर विकल्प है !
कैप्टन अमरिंदरसिंह महाराष्ट्र के राज्यपाल पद के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्तित्व है. इस समय 80 वर्ष की आयु में वें पंजाब की राजनीति में कहाँ तक सक्रिय रह पाएंगे. क्योंकि आनेवाले पांच वर्षों में पंजाब की बहुमत वाली आम आदमी पार्टी की सरकार कार्यरत रहेगी. बढ़ती आयु के करण संभवतः पांच वर्ष बाद अमरिंदरसिंह के पास शायद पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का अवसर उपलब्ध नहीं हो. भाजपा में 80 वर्ष के बाद नेताओं को राजनीति में अवसर कम ही दिए जाते हैं यह कड़वा सच है. इस दृष्टि से कैप्टन अमरिंदरसिंह को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की चुनौति स्वीकार कर लेनी चाहिए ऐसी चर्चा राजनीतिक गलियारों में चल पड़ी है.
संभावना व्यक्त हो रहीं है कि आनेवाले एक सप्ताह के भीतर कैप्टन अमरिंदरसिंघ को महाराष्ट्र का राजयपाल बनाया जा सकता है. कैप्टन की संभाव्य नई पारी को लेकर राजनीतिक गलियारे में काफी उत्सुकता छाई हुईं है.




