मेरी ब्लॉग सूची

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020

 संतबाबा प्रेमसिंघजी का व्यक्तित्व प्रेरणास्त्रोत : संतबाबा कुलवंतसिंघजी 

पहली बरसी कार्यक्रम संपन्न !

(गुरुद्वारा माता साहेबदेवाजी बरसी कार्यक्रम)

 हजूर साहब 20 अक्टूबर 2020

तखत सचखंड श्री हजुरसाहब के जत्थेदार संतबाबा कुलवंतसिंघजी ने मंगळवार, ता. 20 अक्टूबर को गुरुद्वारा मातासाहब देवाजी में आयोजित संतबाबा प्रेमसिंघजी की पहली बरसी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साधसंगत को संबोधित करते हुए कहा कि, संतबाबा प्रेमसिंघजी एक सामान्य सेवक से गुरुद्वारा मातासाहिब देवाजी गुरुद्वारा के जत्थेदार बनें और आगे चलकर उन्होंने बूढा दल के जत्थेदार पद को प्राप्त किया. लगभग चालीस वर्षों के संघर्ष, सेवा और समर्पण के कारण उनका व्यक्तित्व उभरकर सामने आया. बाबाजी का व्यक्तित्व सही मायने में प्रेरणास्त्रोत था.

उन्होंने आगे कहा, संतबाबा प्रेमसिंघ जी ने धार्मिक क्षेत्र में अपना मकाम कायम किया. बाबाजी ने नाम सिमरन, बाणी पठन और सेवा को ध्यान में रखा. उन्होंने सदा सभी का आदर सत्कार किया. हजूर साहब में उन्होंने अन्य संतों के साथ अच्छा व्यवहार स्थापित किया था. उनकी तरह ही मातासाहब इस स्थान की सेवा बाबा तेजासिंघजी भी निभाएंगे ऐसी पूरी उम्मीद है. 

कार्यक्रम में संतबाबा बलविंदरसिंघजी कारसेवावाले ने भी संबोधित किया. साधसंगत को नाम जपाने के बाद बाबाजी ने कहा, सेवा एक जिम्मेदारी होती है. सभी संत अपने सामर्थ्य के हिसाब से सेवा निभाते है. संतबाबा प्रेमसिंघ जी ने मातासाहब के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया. आज उनकी बरसी के मौके पर उनको याद कर हर कोई धन्यता महसूस कर रहा है.


इस अवसर पर गुरुद्वारा मातासाहब देवाजी स्थान पर बरसी कार्यक्रम में तखत सचखंड हजूर साहब के मीत जत्थेदार संतबाबा ज्योतिंदरसिंघजी, हेडग्रंथी भाई कश्मीरसिंघजी, मीतग्रंथी भाई गुरमीतसिंघजी, पंजप्यारे भाई जगिंदरसिंघजी, ज्ञानी भाई अवतारसिंघजी शीतल, संतबाबा बलविंदरसिंघजी कारसेवावाले, जत्थेदार संत बाबा तेजासिंघजी मातासाहेबवाले, ज्ञानी हरदीपसिंघ कथाकार, ज्ञानी बक्षीसिंघ कथाकार, गुरुद्वारा बोर्ड सदस्य गुरमीतसिंघ महाजन, मनप्रीतसिंघ कुंजीवाले, राजिंदरसिंघ पुजारी,  गुरमीतसिंघ बेदी, हरजिंदरसिंघ, गुलाबसिंघ, भारतसिंघ,  जसबीरसिंघ बुंगाई, राजसिंघ रामगढ़िया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. 

बरसी अवसर पर श्री गुरु ग्रन्थसाहब जी के पाठ की समाप्ति, कीर्तन दरबार, कथा और अरदास कार्यक्रम हुए. उल्लेखनीय है कि, संतबाबा प्रेमसिंघजी ता. 19-10-2019 के दिन एक सड़क हादसे का शिकार हो गये थे, जिसमें उन्होंने संसार को अलविदा कह दिया था. बाबा जी की पहली बरसी ता. 20-10-2020 को मनाई गई






  होली हल्ला महल्ला यात्रा मार्ग की दुरुस्ती करें : मनबीरसिंघ ग्रंथी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार समूह) के युथ प्रदेश सचिव स. मनबीर...