मेरी ब्लॉग सूची

बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

हैदराबाद में बारिश से तबाही!!

 हैदराबाद में बारिश से तबाही!!

आठ  लोगों ने जानें गंवाई

 महाराष्ट्र और तेलंगाना में अगले दो दिन बरसात की संभावना  

रविन्दरसिंघ मोदी 

तेलंगाना और महाराष्ट्र  में भारी बारिश जारी हैं. पिछले चौबीस घंटों में बारिश के चलते आठ लोंगो ने अपनी जानें गंवाईं हैं. दो तीन दिन पूर्व मौसम विभाग द्वारा बड़ी बरसात की चेतावनी जारी की थीं. चेतावनी सही साबित हुईं. महाराष्ट्र के पूर्वी छोर पर बरसात हुई जिसका असर नांदेड़, यवतमाल, हिंगोली, लातूर, औरंगाबाद  जिलों में देखने को मिला. दूसरी ओर तेलंगाना के हैदराबाद क्षेत्र  में भारी बारिश  के चलते तबाही के दृश्य सामने आए हैं. खबर हैं कि, पिछले २४ घण्टों में लगातार बारिश के चलते ८ लोगों  की मौत हो गई हैं. हैदराबाद महानगर की  कोई भी सड़क या गलीं ऐसी नहीं बची जो दो से तीन फुट पानी में गुम नहीं हुईं हो. सभी सड़कों पर बरसात का पानी किसी नदी की तरह बह रहा हैं. सड़कों पर बहतें पानी में हजारों की संख्या में वाहन तैरते नजर आ रहे हैं. साथ ही रिहाइशी इलाकों में हजारों मकानों में बरसात का पानी भर आया हैं. बारिश से लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त होता दिखाई दे रहा हैं. खबर हैं कि, इस बारिश के कारण करोड़ों की क्षति पहुंची हैं. व्यापारियों को बारिश के कारण बहुत नुक्सान उठाना पड़ रहा हैं. पुलिस प्रशासन रास्तों पर उतरकर कार्य कर रहा हैं. दमकल विभाग भी चौबीस घंटों से आपत्ति सहायता में जुटा हुआ हैं. बारिश के चलते सड़क और रेल यातायात ठप्प हैं. हवाई यात्रा पर भी बड़ा असर पहुँचने के समाचार हैं.


(हैदराबाद  शहर की सड़कें और बाज़ारों में  जलकहर का दृश्य !)



 महाराष्ट्र और तेलंगाना में अगले दो दिनों तक बड़ी बरसात की सम्भावना बनीं हुईं हैं. लाम्बी दूरी की यात्रा के लिए अगले दो दिन प्रतिकूल असर कर सकते हैं. हालाँकि बरसात का मौसम अपनी अवधि पूरी कर चूका हैं।  बीतें समय में महाराष्ट्र में पूरा मौसम टूटकर बरसां हैं. प्रदेश में कुलमिलाकर १०९ प्रतिशत बारिश होने के समाचार मिले हैं. इस समय बरसात का रूद्र रूप देखकर यही कहा जा सकता हैं कि, कोई भी नागरिक अनावश्यक रूप से यात्रा ना करें. नदिया  उफान हैं. सड़कें डूबी हुई हैं. कोई भी  दुर्घटना घटित हो सकती हैं. 

 

 

 

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  होली हल्ला महल्ला यात्रा मार्ग की दुरुस्ती करें : मनबीरसिंघ ग्रंथी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार समूह) के युथ प्रदेश सचिव स. मनबीर...