मेरी ब्लॉग सूची

बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

 

दशहरा हल्ला महल्ला यात्रा को अनुमति देने की मांग !

सुप्रीम कोर्ट में याचिका हुई प्रस्तुत 

रविन्दरसिंह मोदी 
 

( दशहरा महल्ला यात्रा की फाइल फोटो )


महाराष्ट्र के पवित्र शहर नांदेड़ स्थित तखत सचखंड श्री हजुरसाहब के तत्वावधान में हर वर्ष मनाये जानेवाले पारंपरिक दशहरा हल्ला महल्ला यात्रा के आयोजन को अनुमति पाने के उद्देश्य से तिथि १४ अक्टूबर २०२० को देश के सर्वोच्च न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की गई. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शीघ्र इस याचिका पर अगली सुनवाई होने की सम्भावना हैं.

इस संबंध में याचिकाकर्ता गुरुद्वारा सचखंड बोर्ड के सेक्रेटरी स. रविंदर सिंघ बुंगाई ने फोन पर दिल्ली से जानकारी दी कि, सर्वोच्च न्यायालय में आज दोपहर याचिका को प्रस्तुत किया गया है. अधिवक्ता एडवोकेट प्रवीण चतुर्वेदी ने न्यायालय में याचिकाकर्ता का पक्ष रखा. सर्वोच्च न्यायालय में आज की तिथि में याचिका प्रस्तुत की गई. अगली तारीख शीघ्र मिल जाएगी. 


याचिका में यह विषय प्रस्तुत किया गया कि, महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर जिसे हजुरसाहब के नाम से धार्मिक पहचान प्राप्त हैं, यहां हर वर्ष दशहरा का त्यौहार पारंपरिक रूप से मनाने की प्रथा है. जिस तरह से उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी इस धार्मिक स्थल पर रथयात्रा निकालने की प्रथा है, उसी तरह सिखों के पवित्र स्थान तखत सचखंड श्री हजुरसाहब में दशहरा अवसर पर हल्ला महल्ला यात्रा निकालने विगत तीन सौ वर्षों की पुरानी परंपरा कायम हैं. कोविड १९ कोरोना संक्रमण के चलते महाराष्ट्र सरकार द्वारा तिथि ३१ अक्टूबर २०२० तक लॉकडाउन अमल में लाया गया हैं. जिसके चलते जिल्हा प्रशासन द्वारा दशहरा हल्ला महल्ला यात्रा को अनुमति देने से इंकार कर दिया गया हैं. जबकि लाखों श्रद्धालुओं की यह इच्छा हैं कि धार्मिक मर्यादा (प्रथा) की अनुपालना हो. स्थानीय लोगों द्वारा भी यह मांग प्रस्तुत की जा रही हैं. गुरुद्वारा तखत सचखंड श्री हजुरसाहब के पंजप्यारे साहिबान ने भी यात्रा निकाले जाने के संबंध में सकारात्मक निर्णय लिया हैं. सबकी भावनाओं को विचाराधीन रखते हुए यह याचिका प्रस्तुत की जा रही हैं. 

रविन्दरसिंघ बुंगाई आगे बताया कि इस धार्मिक यात्रा के आयोजन को अनुमति मिले इसलिए गुरुद्वारा बोर्ड द्वारा याचिका को सक्षमरित्या प्रस्तुत किया गया हैं.

उल्लेखनीय है कि तखत सचखंड श्री हजुरसाहब इस स्थान पर हर वर्ष परंपरागत रूप से दशहरा हल्ला महल्ला का आयोजन किया जाता हैं. इस वर्ष दशहरा हल्ला महल्ला आयोजन की तिथि २५ अक्टूबर २०२० को होनी हैं. दशहरा की इस यात्रा में शामिल होने के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुँचते हैं. लेकिन अबके कोविड १९ कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पंजाब और अन्य प्रदेशों से यात्री कम ही आने की उम्मीद हैं. लेकिन यदि इस यात्रा को अनुमति मिलती है तो स्थानीय श्रद्धालु और निहंग सिंघों के दल उसमें शामिल हो सकते हैं. हर वर्ष दसहरा के अवसर पर निहंग सिंघों के पांच से छह दल शिरकत करते हैं. 
 
(दशहरा हल्ला महल्ला file photo)

यह स्थान श्री गुरु गोबिंदसिंघजी महाराज का अंतिम स्थान हैं. इस स्थानपर श्री गुरु ग्रंथसाहब को गुरुगद्दी प्रदान की हुई हैं. यहां मनाये जानेवाले सभी त्यौहार परंपरागत और धार्मिक मर्यादा के तहत होते हैं. 
गुरुद्वारा तखत सचखंड बोर्ड नांदेड़ के सचिव स. रविन्दरसिंघ बुंगाई याचिका प्रस्तुत करने के समय सर्वोच्च न्यायालय के सामने दस्तावेज प्रदर्शित करते हुए.
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  होली हल्ला महल्ला यात्रा मार्ग की दुरुस्ती करें : मनबीरसिंघ ग्रंथी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार समूह) के युथ प्रदेश सचिव स. मनबीर...