मेरी ब्लॉग सूची

शुक्रवार, 28 जुलाई 2023

शहीदपुरा, अबचल नगर, नंदीग्राम सोसाईटी में बाढ़ का पानी 

मकानों में घुस आया पानी 

24 घंटों में 90 मीमी बरसात !

अबचल नगर नांदेड़ में बाढ़ के पानी जलभराव !

रविंदरसिंघ मोदी 

नांदेड़ - नांदेड़ जिले में श्रावण की धाराएं टूट कर बरसीं. बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 90.5 मीमी बरसात दर्ज की गईं. जिसके चलते संपूर्ण जिला जलमय हो गया हैं. ग्रामीण क्षेत्र में 650 से ज्यादा गाँवों को बरसात और बाढ़ ने प्रभावित कर दिया वहीं नांदेड़ महानगर में गोदावरी, आसना और कुछ नालों के पानी ने बाढ़ की स्थिति लाकर खड़ी कर दीं हैं. 

गोदावरी नदी ! बाढ़ परिस्थिति !

नांदेड़ क्षेत्र में गुरुद्वारा तखत सचखंड श्री हजुरसाहिब के आसपास के इलाकों में बरसात और बाढ़ का पानी जमा हो गया हैं. गुरुवार के दिन हुईं भारी बरसात के बाढ़ शहीदपुरा, अबचलनगर, गोबिंद बाग़ परिसर में पानी जमा होने से बड़ी संख्या में लोगों के सामान और राशन सामग्री का नुकसान हो गया. 

अबचल नगर सेक्टर no. 16, 17, 18, 19 और 20 प्रभावित 

शहीदपुरा और अबचल नगर के कुछ मकानों में बाढ़ और बरसात का पानी घुस आने के बाद यहाँ के निवासियों को सामान सहित स्थलांतरित होना पड़ा. शुक्रवार को बाढ़ के पानी की तीव्रता कुछ कम होने पर राहतकार्य शुरू किया गया. उधर नंदीग्राम सोसायटी में भी बरसात के पानी ने लोगों को प्रभावित कर दिया. दत्त नगर में पानी का भराव बढ़ जाने के बाद परिस्थिति चिंताजनक हो गईं हैं. बाढ़ प्रभावित इलाकों का पंचनामा करने और राहत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की जा रहीं हैं. 


गुरुद्वारा गोबिंद बाग़ परिसर !

अबचल नगर कॉलोनी 






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  होली हल्ला महल्ला यात्रा मार्ग की दुरुस्ती करें : मनबीरसिंघ ग्रंथी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार समूह) के युथ प्रदेश सचिव स. मनबीर...