मेरी ब्लॉग सूची

गुरुवार, 27 जुलाई 2023

 रविंदरसिंघ मोदी 'नैशनल इंटीग्रेशन एक्सेलेंस अवार्ड 2023 से सम्मानित 

दिल्ली में नैशनल इंटीग्रेशन एक्सेलेंस अवार्ड 2023 से रविंदर सिंघ मोदी को सम्मानित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ रोमेश गौतम, ह्यूमन राइट्स कौंसिल के चेयरमैन संजय सिन्हा, राष्ट्रीय संयोजक अरुण बर्मन. 

दिल्ली में सम्पन्न हुआ समारोह 

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में कार्यरत जानेमाने पत्रकार स. रविंदरसिंघ मोदी को हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल कौंसिल के तत्वाधान में राष्ट्रीयस्तरीय 'इंटीग्रेशन एक्सेलेंस अवार्ड 2023' प्रदान किया गया. रविंदरसिंघ मोदी को उनके द्वारा विगत 30 वर्षों से हिंदी, मराठी, पंजाबी और तेलगु समाचार पत्रों के लिए की गईं उल्लेखनीय पत्रकारिता और साथ - साथ सामाजिक सेवा तथा शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया. महाराष्ट्र से वें अकेले चयनित किये गए. 

पदमश्री स. जितेंदरसिंघ शंटी, श्रेया राठौर के साथ समारोह में. 

दिल्ली स्थित गांधी पीस फाउंडेशन सभागृह में (ता. 22 जुलाई की शाम) संपन्न उक्त कार्यक्रम में जानेमाने समाजसेवक पदमश्री स. जितेंदरसिंघ शंटी, रोप जंप एथलीट स. जोरावरसिंघ, पुलिस अधिकारी प्रशांत नेमा, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ रोमेश गौतम, समाजसेवी राज गौतम, अभिनेता वरून सूरी, शायर इमरान अहमद, गायक समीर नियाजी, पत्रकार योगेश कौशिक, रेडियो जॉकी राहूल माकिन, कवियत्री काव्यमणि बोरा (आसाम), मनीष सांखला, रमेश जुगरान, लोकेश वर्मा, मुनींद्रनाथ कलिता, श्रेया राठौर, रूपम मुख़र्जी, निधी सिंह को भी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सन्मानार्थियों को सत्कार स्वरुप मोमेंटो, प्रमाण पत्र, बुके और तिरंगापट्टी प्रदान किए गए. 

इस अवसर पर स. जितेंदरसिंघ शंटी ने कहा कि, देशवासियों को एकजुटता की ओर ध्यान देना चाहिए. हम परस्पर सहयोग से देश की सेवा को अंजाम दिया जा सकता हैं. पुरस्कार मिलने पर सेवा करने की प्रेरणा मिलती हैं. उन्होंने कोविड संक्रमण काल में उनके द्वारा दीं गईं सेवाओं का उल्लेख भी किया. पत्रकार रविंदरसिंघ मोदी द्वारा किये गए निवेदन पर श्री शंटी ने कहा कि हजुरसाहिब नांदेड़ में कार्यक्रम रखियेगा मैं जरुर शिरकत करूंगा. डॉ रोमेश गौतम, पंकज कुमार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त कर पुरस्कार विजेताओं को बधाई दीं. पुरस्कार स्वीकारने के पश्च्यात पत्रकार रविंदरसिंघ मोदी ने आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया. 

कार्यक्रम में जितेंदर सिंघ शंटी को हजुरसाहिब आने का प्रस्ताव देते हुए रविंदर सिंघ मोदी. साथ है टीवी एंकर निधी सिंह 

गौरतलब है कि स. रविंदरसिंघ मोदी विगत 30 वर्षों से हिंदी, मराठी, पंजाबी और तेलगु समाचार पत्रों के लिए अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं. पत्रकारिता के साथ साथ उन्होंने सामाजिक सेवा और शिक्षा क्षेत्र में भी योगदान दिया हैं. अनेक उपक्रमों और आंदोलनों में उनका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहभाग रहा हैं. उन्हें पुरस्कार प्रदान होने पर स्थानीय सिख समाज द्वारा उनका अभिनन्दन किया जा रहा हैं. साथ ही मराठवाड़ा के पत्रकार, मित्र परिवार  द्वारा भी अभिनन्दन किया गया. इससे पूर्व भी रविंदरसिंघ मोदी को 'कृष्णाई पत्रकारिता पुरस्कार', तिरंगा एकता पुरस्कार, आल इंडिया एंटी करप्शन सेल का कोरोना वारियर, आदर्श पत्रकार जैसे पुरस्कार प्राप्त हुए हैं. 

.......


(कार्यक्रम ता. 22 जुलाई, 2023 की संध्या दिल्ली के गांधी पीस फाउंडेशन में संपन्न हुआ )

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  होली हल्ला महल्ला यात्रा मार्ग की दुरुस्ती करें : मनबीरसिंघ ग्रंथी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार समूह) के युथ प्रदेश सचिव स. मनबीर...