सोनू सूद के सम्मान में स्पाइसजेट एयरलाइन्स की पेशकश !
सोनू ने आज की विमान यात्रा
विमान को रंगाया गया सोनू के चित्र से
| स्पाइसजेट ने बोइंग 737 पर सोनू सूद के सेवाओं का चित्रण अंकित किया ! |
फिल्म अभिनेता सोनू सूद को कौन नहीं जनता. यह देश उनकी उन सेवाओं को कभी नहीं भुला सकता जो उन्होंने कोरोना संक्रमण के आपातकाल में जनमानस के लिए अर्पित की थीं. हजारों लोगों की सहायता कर सोनू सूद ने ऐसा कार्य कर दिखाया कि उन्हें देश का सर्वोच्च गौरव प्रदान किया जाए. वहीं उनकी सेवाएं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी दर्ज करने जैसी हैं. जहाँ सरकारी यंत्रणाएँ नाकाम साबित हुईं, वहां सोनू सूद ने "मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है" के महावाक्य को चरितार्थ कर दिखाया. सोनू सूद की उन्हीं सेवाओं को स्पाईसजेट विमान सेवा कंपनी ने याद रख कर उनके गुणगौरव में अपने बोइंग 737 को सोनू के चित्र से रंग दिया.
जब इस खबर के संबंध में सोनू सूद को पता चला तो उन्होंने उस बोइंग 737 से यात्रा कर समस्त घटनाक्रम का अवलोकन किया. इस अवसर पर स्पाइसजेट विमान कंपनी के प्रशासन ने सोनू सूद का सम्मान किया. स्टॉफ ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई. विमान यात्रियों ने भी इस मौके पर सोनू सूद की जी भरकर सराहना की.
देश में छाए कठीण संकट के समय सोनू सूद लोगों की सहायता के लिए आगे आए थे. उन्होंने सोशल मीडिया की सहायता से मदत मांगने वालों को यथा संभव सहायता पहुंचाई थीं. सोनू सूद के सम्मान में स्पाइसजेट की यह पहल सराहनीय हैं.
.......
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें