श्री दशमेश हॉस्पीटल में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाएं
रविंदरसिंह मोदी
नांदेड़ महाराष्ट्र
यहाँ के तखत सचखंड श्री हज़ूर साहब बोर्ड द्वारा संचालित श्री दशमेश हॉस्पिटल अंतर्गत शुरू किया गया कोरोना कोविड 19 संक्रमण रोकथाम वैक्सीन केंद्र (टीका केंद्र) में विगत बीस दिनों से कोवैक्सीन टीकाकरण प्रक्रिया बंद हैं. वैक्सीन का कोटा उपलब्ध नहीं होने से प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो रहीं है. दूसरी ओर पहली डोज प्राप्त कर चूके नागरिक अब दूसरी डोज पाने के लिए संघर्ष कर रहें हैं. नागरिकों की सुविधा हेतु श्री दशमेश हॉस्पिटल में कोरोना टीकाकरण कार्य दुबारा से शुरू किये जाना चाहिए ऐसी मांग जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महानगर पालिका, जिला अस्पताल प्रशासन और जिला स्वास्थ अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत है.
गुरुद्वारा सचखंड बोर्ड के श्री दशमेश हॉस्पिटल में ता. 03-04-2021 को कोरोना कोविड 19 टीकाकरण शुरू किया गया था. कोवैक्सीन का टीका यहाँ लगवाना शुरू किया गया था जिससे नागरिकों को बहुत सुविधा उपलब्ध हो गई थीं. हॉस्पिटल में तज्ञ डॉक्टर और स्टाफ होने के कारण और अन्य सभी उपचार सुविधाएं उपलब्ध होने की वजह से नागरिकों को बहुत आसानी हो रहीं थीं. लेकिन ता. 28-04-2021 से वैक्सीन सेवा बंद हो गई क्योंकि वैक्सीन कोटे की किल्लत प्रस्तुत हो गई.
उल्लेखनीय है कि, ता. 29-04-2021 से वैक्सीन के डोज दशमेश हॉस्पीटल में उपलब्ध नहीं हो पाए हैं. लगातार बीस दिनों से यह किल्लत प्रस्तुत हो रहीं हैं. जिससे आम नागरिकों की परेशानी हो रहीं हैं. पहली डोज प्राप्त कर चूके लोगों को 30 से 42 दिनों के दौरान दूसरी डोज लेना अनिवार्य है. इसलिए नागरिकों में चिंता का वातावरण बना हुआ हैं. वैक्सीन टीकाकरण लगभग एक साल चलने वाला है. इसलिए श्री दशमेश हॉस्पीटल का केंद्र अबाधित रूप से शुरू रखा जाएं ऐसी मांग प्रस्तुत हो रहीं हैं.


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें