अमरीका में सिखों पर फिर नस्ली हमला ?
चार सिखों सहित आठ की मौत !
हमलावर युवक ने खुद को गोली मारी !
रविंदरसिंघ मोदी
अमेरिका में ता. 16 अप्रैल की रात इंडियानापॉलीस FedEx facility में एक 20 वर्षीय अमरीका निवासी युवक द्वारा की गई अंधाधुन्द गोलीबारी की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई जिनमें चार सिखों का समावेश हैं. अन्य कुछ लोग घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं. इस घटना से अमेरिका के सिखों में रोष का वातावरण बन गया हैं. वहीं विश्वभर से इस घटना की निंदा की जा रहीं हैं. इसे सिखों के खिलाफ नस्ली हमलें के रूप में भी देखा जा रहा हैं.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंडियानापॉलीस FedEx facility इस उद्योग समूह को एक सिख परिवार द्वारा संचालित किया जाता था. बड़ी संख्या में वहाँ कर्मचारी काम करते हैं. उस स्थान पर ब्रैंडेड होल नामक युवक कार्यरत था. जिसे वर्ष 2020 में ही किसी कारणवश काम से हटा दिया था. उस युवक ने ता. 16 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे (भारतीय समय) उद्योगसमूह परिसर में प्रवेश कर अचानक से गन से गोलीबारी शुरू कर दी.
हमलावर : ब्रैंडेड होल (20 वर्ष)
गोलीबारी में स्थान पर ही आठ लोगों की मौत हो गई. जिनमें अमरजीत सिंघ जोहल (66), जसविंदर कौर जोहल (64), जसविंदरसिंघ (68), अमरजीतसिंघ सेखों (48), मैथिव आर. अलेक्जेंडर (32), सामरिया ब्लॉक (19), कार्ली स्मिथ (19), जॉन वेशरत (74) का समावेश हैं. इस घटना को अंजाम देने के बाद इस बीस वर्षीय हमलावर ने घटनास्थल पर ही खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. बहरहाल इस घटना से अमरीका में सिखों के असुरक्षित होने का विषय चर्चा में ला दिया हैं. जनवरी 2021 के बाद यह दूसरी घटना हैं जब सिखों पर इस तरह से नस्ली हमले को अंजाम दिया गया है. तीन - चार साल पहले विस्कॉन्सिन गुरुद्वारा में घटी घटना अभी भी स्मरण में हैं.
मारनेवाले सभी भारतीय हैं जो व्यवसाय के लिए वहाँ रह रहे थे. बताया जाता है कि इस स्थान पर बड़ी संख्या में सिख कार्यरत हैं. घटना के बारह घंटे गुजर जाने पर भी भारत सरकार द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया.
.......



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें