हजूर साहब में दशहरा हल्ला महल्ला उत्साह से मनाया
रविंदरसिंघ मोदी
( तखत सचखंड श्री हजूर साहिब में दशहरा हल्ला महल्ला यात्रा का दृश्य )
तखत सचखंड श्री हजूर साहब में परंपरागत दशहरा हल्ला महल्ला हार उत्साह के साथ मनाया गया. रविवार ता. 25 अक्टूबर 20 को सुबह तड़के तखत साहब के दर्शन शरू हुए. दोपहर दशहरा महात्म श्री चंडी साहब पाठ का समापन संपन्न हुआ. तखत साहब के जत्थेदार संतबाबा कुलवंतसिंघजी और पंजप्यारे साहिबान की उपस्थिति में शास्त्र पूजन किया गया. पश्च्यात अरदास कर पारंपरिक हल्ला महल्ला यात्रा निकाली गई. यात्रा में रागी जत्थे, कीर्तन जत्थे, गुरु महाराज के घोड़े शामिल थे. संतबाबा बलविंदरसिंघ जी यात्रा में उपस्थित थे. यह यात्रा मुख्य डयोढ़ी गेट नंबर एक से गुरुद्वारा मुख्य रोड़, गुरुद्वारा चौराहा से महावीर चौक पहुंची जहाँ प्रथानुसार हल्ला कार्यक्रम संपन्न हुआ. हल्ला कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नौजवानों ने हिस्सा लिया. देर शाम यह यात्रा तखत सचखंड हजूर साहब पहुंची. हल्ला महल्ला यात्रा में हजुरसाहब साधसंगत और नौजवान बड़ी संख्या में उपस्थित थे.




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें