रविवार को भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी
नांदेड़ - नांदेड़ जिला और आसपास के जिलों में रविवार (८ जुलाई) को भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है. इस सूचना पर नांदेड़ महानगर पालिका द्वारा चेतावनी जारी की गई है कि अधिक बरसात होने से शहर के निचले हिस्सों में बारिश का पानी जमा हो सकता है. ऐसे समय दुर्घटना भी संभव है. इसलिए भारी बारिश में और जमा हुए पानी में से कोई नागरिक न गुजरे. यदि अधिक वर्षा होती है तो नांदेड़ की नदियों और छोटे नालों का जलस्तर बढ़ सकता है. नांदेड़ जिले में सभी अच्छी बारिश होने के समाचार मिले हैं. लेकिन रविवार को बड़ी बरसात होने की चेतावनी जारी हुई है. गोदावरी नदी पर स्थित विष्णुपुरी बांध का जलस्तर बढ़ने के भी समाचार है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें