बज गया बिगुल गुरुद्वारा चुनावों का
२० जुलाई से शुरू होगा मतदाता सूची बनाने का काम
हजूर साहिब, नांदेड़ - आखिर जिलाधीश कार्यालय द्वारा गुरुद्वारा तखत सचखंड श्री हजूर अपचलनगर साहिब मंडल अंतर्गत तीन सदस्यों के चुनाव हेतु मतदाता सूचि बनाने के लिए तारीख २० जुलाई, २०१८ से प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी दिए है. तारीख १८ अगस्त से पूर्व चुनाव सूचि में नाम दर्ज करवाना अनिवार्य है. इस चुनाव के मतदाता वो सिख हो सकते हैं जिनके नाम तारीख १ जुलाई, २०१८ तक के विधान सभा सूची में शामिल है. चार माह लम्बी प्रक्रिया के बाद तारीख ३ नवम्बर, २०१८ तक चलेगी. मतदाता प्रक्रिया शुरू होने से चुनाव लड़ने इच्छुकों में ऊर्जा जाग गई है. लेकिन जहां तक गुरुद्वारा कानून में संशोधन का विषय प्रस्तुत है वहां यह स्पष्ट है कि आंदोलन को तीतर बीतर करने के लिए चुनावों की प्रक्रिया फटाफट शुरू की गई है.
शेष .......!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें