ट्रक चक्का जाम आंदोलन का एक सप्ताह पूर्ण
लोकल ट्रक संगठन मालटेकड़ी ने समर्थन दिया
रविंदर सिंह मोदी
नांदेड़ - नांदेड़ जिले में विगत एक सप्ताह से नांदेड़ जिला मोटर मालक संघ द्वारा विविध मांगों को लेकर चक्का जाम आंदोलन संचालित किया जा रहा हैं. जगह - जगह रास्ता रोको भी किया गया. इंधन मूल्यवृद्धि और टैक्स में की गई बढोत्तरी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में नांदेड़ में हो रहा आंदोलन सराहनीय है. अब इस आंदोलन को नांदेड़ लोकल ट्रक मालक संघटन और ठेकेदारों ने अपना समर्थन घोषित किया है. लोकल ट्रक मालक संघटन द्वारा रेल्वे गोदामों से माल की ढुलाई बंद करने का निर्णय लिया गया हैं. इस निर्णय में रेल्वे माल ढुलाई से सम्बंधित सभी ठेकेदारों ने भी हड़ताल को समर्थन घोषित किया जिससे यह आंदोलन और तेज होने के आसार दिखाई दे रहे हैं.
शुक्रवार (ता. २७ जुलाई, २०१८) को नांदेड़ जिला मोटर मालक संघ और लोकल ट्रक संगठन मालटेकड़ी नांदेड़ के पदाधिकारियों के बीच चर्चा घटित हुई जिसमें ये समर्थन घोषित हुआ. इस समय आंदोलन प्रमुख सुखविंदरसिंघ हुंदल, इंदरसिंघ शाहू, भागींदरसिंघ घडीसाज, भूपींदरसिंग रंगी, प्रकाश सेठी, माजिद खान, देवेन्द्रसिंग मोटरावाले, जगींदरसिंघ खैरा और लोकल संघटनेचे अध्यक्ष मंजीतसिंघ फौजी, बलबीरसिंघ चिरागीया, पापेसेठ गाडीवाले, दलबीरसिंघ चंदन, बबनराव, हरदीपसिंघ गाडीवाले, सोनुसिंग मोटरावाले, संजय जाधव, शेख हसन, शेख फयुम, आनंदा जाधव, प्रभाकर वाघमारे, सुलेमान चाऊस सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.
लोकल संघटन द्वारा निर्णय लिया गया कि, मालटेकडी स्थित रेल्वे गोदाम से माल की ढुलाई रोक दी जाएगी. इस निर्णय चक्का जाम को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.
ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े ठेकेदारों ने भी हड़ताल से सम्बंधित विषय में एक बैठक लेकर शुक्रवार को अपना समर्थन घोषित कर दिया. इस समय सुप्रसिध्द ठेकेदार मधुकरराव मामडे, नागनाथराव पालदेवार, महेश होलाणी, राजुसेठ पारसेवार, शिवशंकर पुरमवार, अब्दुल शाहेद, दिनेश बाहेती और अन्य भी उपस्थित थे.


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें