मेरी ब्लॉग सूची

शुक्रवार, 8 जून 2018

गुरुद्वारा बोर्ड के तीन सदस्यों के चुनाव संबंध में
एक सप्ताह में निर्णय होने की संभावना 
तखत सचखंड श्री हजुरसाहिब बोर्ड अंतर्गत तीन सदस्यों के चुनाव करवाने हेतु महाराष्ट्र सरकार का राजस्व मंत्रालय आगामी एक सप्ताह में निर्णय लेने की संभावना है. नांदेड़ जिलाधीश कार्यालय और गुरुद्वारा बोर्ड कार्यालय द्वारा चुनाव करवाने के लिए अनुकूलता दर्शाई है.
जिलाधीश कार्यालय द्वारा दो बार राजस्व मंत्रालय को चुनाव संबंधी प्रस्ताव भेजा गया था. छह माह में मंत्रालय ने उस ओर कोई पहल नहीं की थी. लेकिन विधायक एव गुरुद्वारा बोर्ड के अध्यक्ष ने सरकार को चुनाव करवाने संबंध पत्र भेजकर सरकार की दुविधा कम कर दी है. जिसके बाद गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव क्षेत्र (मराठवाड़ा)  अलग - अलग जिलों के सिख मतदाताओं की सूचि तैयार करने का कार्य किया जायेगा.
अनुमान है कि अगले सितम्बर अथवा अक्टुम्बर माह में बोर्ड के तीन सदस्यों के चुनाव करवाएं जा सकते हैं.  चुनाव दिसम्बर २०१२ में करवाएं गए थे. बोर्ड के चुनावों को लेकर सिख समाज का एक समूह जिलादिश कार्यालय के सामने अनशन पर बैठा हैं.  इस अनशन को कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना और कुछ पार्टियां अपना समर्थन जता चुकी है. 

(नांदेड़ के जिलाधीश कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे अनशनकर्ता इंदरजीत सिंह गल्लीवाले, देवेंद्रसिंह मोटरावाले, मोहनसिह गाड़ीवाले, मनबीर सिंह ग्रंथि, मनप्रीत सिंह कुँजीवाले, अवतारसिंह पहरेदार, तेजपाल सिंह खेड़, कर्नल सिंह गाड़ीवाले, बलजीत सिंह और अन्य. )

1 टिप्पणी:

  1. अगर अभी भी चुनाव के बारे में फैसला होता है, स्वागत योग्य है लेकिन साथ ही गुरुद्वारा बोर्ड के सदस्यों को लोकतांत्रिक तरीके से प्रधान चुनने की पहले वाली स्थिति कायम की जाए और गुरुद्वारा बोर्ड का कार्यकाल तीन के बजाए पाँच साल का करने संबंधी निर्णय भी साथ ही लिया जाए.

    जवाब देंहटाएं

  होली हल्ला महल्ला यात्रा मार्ग की दुरुस्ती करें : मनबीरसिंघ ग्रंथी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार समूह) के युथ प्रदेश सचिव स. मनबीर...