नांदेड़ जिले में अतिवृष्टि की चेतावनी
बारिश से शहर बेहाल, आसना नदी का जलस्तर बढ़ा
---
(नांदेड़ शहर के भीतर से बह रही आसना नदी का जलस्तर बढ़ गया है. नदी उफान पर है. )
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में विगत दो दिनों की बरसात से मौसम खुशाल हो गया. नदी, नालों और तालाबों के जलस्तर में वृद्धि होने के समाचार है. एक ओर जहां ग्रामीण क्षेत्र में किसानों में खुशाली का वातावरण बना हुआ है वहां नांदेड़ शहर क्षेत्र में लेकिन बारिश का पानी सड़कों पर जमा है. शहर के कई हिस्सें पानी से प्रभावित हुए है और जनजीवन पर खासा असर हुआ है. नांदेड़ शहर के उत्तरी छोर से बह रही आसना नदी का जलस्तर काफी ऊपर चढ़ गया है और नदी किनारे बसें गावों को सतर्क किया गया है. नांदेड़ जिले में दो दिनों में औसतन ६० मीमी बारिश होने के समाचार है.
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है की आगामी सोमवार यानी ११ जून २०१८ तक नांदेड़ जिले में अतिवृष्टि होने के आसार है. तीन दिनों तक नांदेड़ और आसपास की जिलों को बारिश प्रभावित कर सकती है.
--------
(दो दिनों की बारिश से नांदेड़ शहर के रास्तों के बुरे हाल हो गए हैं.
रास्तों पर पानी जमने के कारण यातायात भी बाधित हो रही है.)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें