मेरी ब्लॉग सूची

शनिवार, 31 अक्टूबर 2020

 ख़ुशख़बर !! अमृतसर - नांदेड़ हवाई सेवा होगी शुरू !

सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट 

हजुरसाहिब, नांदेड़ 31 अक्टूबर (समाचार)

हजुरसाहिब के निवासियों के लिए सकारात्मक समाचार यह है कि बहुत शीघ्र गुरु की नगरी अमृतसर से श्री हजूरसाहब नांदेड़ के लिए विमान सेवा शुरू हो रहीं हैं. जी हाँ, प्राप्त जानकारी के मुताबिक तिथि 10-11-2020 से अमृतसर से सुबह 11.30 बजे एयर इंडिया का हवाई जहाज नांदेड़ की ओर उड़ान भरेगा. दोपहर 2 बजकर 05 मिनिट पर नांदेड़ के श्री गुरु गोबिंदसिंघजी हवाई अड्डे पर लैंड करेगा. 

यह हवाई यात्रा सप्ताह में तीन दिन चलाई जायेगी. मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट उपलब्ध होगी जिसके लिए एयर इंडिया ने टिकट बुकिंग शुरू कर दीं हैं. जिस दिन फ्लाइट नांदेड़ पहुंचेगी, उसी दिन दोपहर 3 बजे अमृतसर के लिए वापसी की उड़ान भरेगी. शाम 5.30 बजे यह फ्लाइट अमृतसर पहुंचेगी. उल्लेखनीय हैं कि कोरोना संक्रमण के चलते गत मार्च माह से अमृतसर और नांदेड़ के बीच हवाई यात्रा बंद हैं. दीपावली और गुरुतागद्दी पर्व के मौके पर हवाई यात्रा का शुरू होना सुखदः माना जा रहा है. 

रविंदरसिंघ मोदी. नांदेड़. 

https://youtu.be/_jfnW-Wk0uU

https://youtu.be/_jfnW-Wk0uU



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  होली हल्ला महल्ला यात्रा मार्ग की दुरुस्ती करें : मनबीरसिंघ ग्रंथी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार समूह) के युथ प्रदेश सचिव स. मनबीर...