गुरुद्वारा सचखंड बोर्ड चुनाव का
प्रचार जोरों में...
रविंदर सिंघ मोदी
जो उम्मीदवार चुनाव लड़ा रहे हैं उनमें रणजीत सिंह कामठेकर, गुरमीत सिंघ महाजन, रविंदर सिंह बुंगई, कुँजीवाले मनप्रीत सिंह, तेजपालसिंह खेड़, धूपिया जसबीर सिंह, अवतारसिंह पहरेदार, जोगिन्दर सिंह रामगाड़िया, गुलाटी हरचरण सिंह गोबिंदसिंह, ओबेराय ऋषिराज सिंह, कौशल परविंदर सिंह जगजीत सिंह, गाड़ीवाले कर्नलसिंघ, गुलबीरसिंघ नवाब, हरप्रीत सिंह लांगरी, दिगवा हरभजनसिंह, प्रकाश सिंह कान्सा यह अपने स्वयं के लिए मतदान मांग रहें हैं.
इच्छुक लेकिन अन्य के लिए प्रयासरत उम्मीदवारों में संभाव्य उम्मीदवार के रूप में अथवा डमी के रूप में बलजीत सिंह बावरी, हरदीपसिंह घड़ीसाज, पेशकर परमजीत सिंह, प्रेमजीतसिंघ सुखाई, तेजवंत सिंह संतोकसिंघ रागी, पुजारी सतनामसिंह, बाठ हरप्रीतसिंघ के नाम चर्चा में हैं.
अधिकतर उम्मीदवारों ने अपना चुनाव प्रचार आरम्भ कर दिया हैं. पूर्व बोर्ड सचिव और वर्त्तमान मेंबर रणजीत सिंह कामठेकर द्वारा बगैर पैनल के अकेले उम्मीदवार के रूप में भाग्य आजमाया जा रहा हैं. बोर्ड मेंबर गुरमीतसिंह महाजन भी अकेले चुनाव मैदान में हैं. मैनेजिंग मेंबर रविंद्र सिंह बुंगाई भी अपने बुते पर अकेले लड़ रहे हैं. हजूरी क्रांति संघटन के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह कुँजीवाले भी अकेले चल रहे हैं. शिवसेना के नेता अवतारसिंह पहरेदार और जोगिंदर सिंघ रामगडिया भी बगैर किसी पैनल के मैदान में हैं.
उधर चुनाव की दृष्टी से महत्वपूर्ण माने जानेवाले औरंगाबाद के निवासी उम्मीदवारों में सबसे अनुभवी हरचरण सिंघ गुलाटी, नए उम्मीदवार कौशल परविंदर सिंघ और प्रकाशसिंघ कान्सा अकेले के बलबूते चुनाव मैदान में हैं. जो उम्मीदवार स्वयं के बुते चुनाव में हैं उनकी रणनीति थर्ड ऑप्शन की रही हैं. यह नीत्ति बहुत बार कारगर साबित होती हैं लेकिन चुनावी हवा में नुकसान भी पहुंचाती हैं. इसलिए यह नीति एक गैम्बल जैसी प्रतीत हो रही हैं.
एकमात्र पैनल :
इस चुनाव में एकमात्र पैनल बना है. इस पैनल का नाम "हम चाकर गोबिंद के " रखा गया हैं. जिसमें तेजपाल सिंघ खेड़ (नांदेड़), गुलबीरसिंघ नवाब (नांदेड़) और ऋषिराज सिंह ओबेराय (औरगांबाद) का समावेश हैं. तेजपालसिंह खेड़ को पिछले चुनावों में बड़ी संख्या में वोट मिले थे पर वे कुछ वोटों से चुनाव में असफल साबित हुए थे. जिसके कारण इस बार उन्होंने ने पैनल की रणनीति को अमल में लाया हैं.
प्रचार की शुरुवात जोरों में
गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव के प्रचार तंत्र की शुरुवात जोरों में हुई हैं. उम्मीदवारों ने पोस्टर और पर्चों के साथ अपने प्रचार यात्रा की शुरुवात हुई हैं. अधिकतर उम्मीदवारों ने अपने प्रचार की नांदेड़ जिले में पहली फेरी पूर्ण कर ली है. शहरी और ग्रामीण मतदाताओं से मेलमुलाकत कर अपनी निशानियाँ और चुनावी पत्रक का वितरण शुरू कर दिया हैं. गुरुद्वारा मार्ग, चिखलवाड़ी, बड़पुरा, अबचलनगर कॉलोनी, यात्रिनिवास सहित अन्य स्थानों पर चुनावी पोस्टर और बैनर लग गए हैं. कुलमिलकर विधानसभा चुनावों जैसा यहाँ चित्र दिखाई दे रहा हैं.
--------
रविंदर सिंघ मोदी
(यह समाचार व्हाट्सअप ग्रुप पर शेयर करे जी.)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें