देश के २१ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
हेमकुंड जानेवाले रास्तों पर मौसम की बढ़ाएं बढ़ीं
उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा हैं. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में बारिश, भूस्खलन और बदल फटने की लगातार घटनाएं लगातार जारी हैं. जिससे हेमकुंट साहिब की यात्रा में कठिनाइयाँ प्रस्तुत होने का पूर्ण अनुमान हैं. आनेवाले तीन दिनों में भरी बारिश से मुख्य मार्ग भी बंद हो सकते हैं. ऐसी जानकारी प्राप्त हुई हैं.
मौसम विभाग ने देश आनेवाले तीन दिनों के लिए 21 राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान जताकर का शुक्रवार (ता. १० ऑगस्ट, २०१८) को अलर्ट जारी किया। जिसके तहत उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अगले तीन दिन भारी बारिश हो सकती है।
हिमाचल में छह दिन परेशानियों के : हिमाचल में खराब मौसम से काफी दिक्कत हो रही है। गुरुवार सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद राजधानी शिमला समेत कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने 10 अगस्त से 15 अगस्त तक लगातार बारिश का अनुमान जताया है। 12 और 13 अगस्त को भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई। गुरुवार को सबसे ज्यादा बारिश 33 मिलीमीटर भुंतर में हुई। बारिश के कारण प्रदेश में करीब 160 सड़कों से संपर्क टूट चुका है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर कृष्णलाल शर्मा ने दावा किया है कि 4-5 दिन में सड़कें खोल दी जाएंगी।
कुल्लू में बादल फटा : बंजार क्षेत्र की तीर्थन घाटी में गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक से बादल फटने से नागनी पंचायत के साईरोपा और गहिधार और दाड़ी गांव में भारी नुकसान हुआ। इसमें दो मकान, एक गौशाला बह गई। वहीं, तीन मकानों को भी नुकसान पहुंचने के समाचार हैं.
रविंदर सिंह मोदी, हजूर साहिब, नांदेड़.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें