अकबर से महान थे महाराणा प्रतापसिंह जी - योगी
महाराणा प्रतापसिंह जी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुगल बादशाह अकबर के बजाय
राजपूत शासक महाराणा प्रताप को महान महान बताया है.
उन्होंने उत्तरप्रदेश में महाराणा प्रतापसिंह जी के जन्मदिन पूर्व संध्या पर कहा कि महाराणा ने उस
वक्त की सबसे बड़ी सैन्य ताकत के सामने जिस शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया
था, उसका उदाहरण बिरले ही मिलता है. विपरीत हालात में और परिस्थितियों से संघर्ष कर उन्होंने मातृभूमि की सेवा की. इसीलिए महाराणा प्रतापसिंह जी अधिक महान प्रतीत होते है.
तारीख - १६ जून २०१८ को देश में क्षत्रिय स्वाभिमान और महान योद्धा महाराणा प्रताप सिंह जी की जयंती मनाई जा रही है. ऐसे समय में योगी का ये बयान बहुत मायने रखता है.
(ब्लॉग के बारे में आपकी राय नीचे लिखिए)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें