मराठवाड़ा में अगले २४ घंटों में
भारी बरसात की संभावना
नांदेड़ (हजूरसाहिब) - मराठवाड़ा के नांदेड़ सहित आठ जिलों में और तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्रों में अगले २४ घंटों में भारी बरसात होने संभावना जताई जा रही है. तेज हवा बहने के साथ बड़ी बारिश की उम्मीद है. रविवार (ता. १० जून) की देर शाम नांदेड़ और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने से शहरी इलाके जलमय हो गए. ग्रामीण क्षेत्र में बारिश का प्रभाव बना रहा. सोमवार मंगलवार को बारिश होने के स्पष्ट आसार है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें