सिख विधार्थी वजीफ़ा लेने के लिए आवेदन करें
गुरुद्वारा बोर्ड कार्यालय इस बार जल्दी देगा वजीफ़ा
- हजूर साहिब, नांदेड़ -
तखत सचखंड गुरुद्वारा बोर्ड कार्यालय द्वारा सिख विद्यार्थियों को वजीफ़ा देने हेतु की गई पहल सराहनीय है. प्रशासकीय अधिकारी देवेन्द्रपाल सिंह चावला और अधीक्षक गुरिंदर सिंह वाधवा द्वारा इस निर्णय से अवगत कराया गया कि, गुरुद्वारा बोर्ड कार्यालय द्वारा सिख विधार्थियों को इस बार स्कूल और कॉलेज शुरू होते ही वजीफ़ा प्रदान कर दिया जायेगा. इससे पूर्व में विद्यार्थियों को सितम्बर अथवा अक्टुम्बर माह में वजीफा मिलता रहा था. जबकि स्कूल जून माह में और कॉलेज जुलाई में शुरू हो जाते हैं. अब वजीफ़ा टूशन फीस अथवा प्रवेश फीस जैसे कार्यों के लिए उपयोग में लाया जा सकता है. अभिभावकों की ये मांग थी कि वजीफा जल्दी दिया जाएं. बोर्ड द्वारा मांग पर विचार कर निर्णय लिया गया.
गुरुद्वारा बोर्ड द्वारा ये सराहनीय पहल करते हुए विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की गई है कि स्कूल और कॉलेज शुरू होते ही बोनाफाइड, फोटो, मार्क शीट और गुरुद्वारा कार्यालय द्वारा दिया जानेवाला आवेदन पत्र अटेस्टेड करवाकर बोर्ड के रिकॉर्ड कार्यालय में जमा करवाएं।
(समाचार और ब्लॉग के संबंध में आपकी राय अथवा सुझाव आप नीचे स्थित टिप्पणी के कॉलम में दर्ज कर सकते हैं. )
समाचार अथवा शुभकामना सन्देश देने संपर्क करे ravindersinghmodi2015@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें